ब्रेकिंग : 12 दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म… मंत्री रविन्द्र चौबे से चर्चा के बाद फेडरेशन ने लिया फैसला…
छत्तीसगढ़, सितंबर, 02/2022
प्रदेश में पिछले 12 दिनों से चल रही कर्मचारियों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल आज समाप्त हो गयी है। सोमवार से सभी कार्यालय गुलजार होंगे। मंत्री रविन्द्र चौबे से चर्चा के बाद फेडरेशन ने बेमुद्दत हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। कल कमर्चारियों की 5 घँटे बैठक हुई थी, मुख्यमंत्री के पहल पर मुख्य सचिव से चर्चा हुई थी।आपको बतादें की कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की थी। हड़ताल से लोगों के काम नही हो रहे थे जिससे परेशानी हो रही थी, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री की अपील को स्वीकार करते हुए हड़ताल को स्थगित कर दी है।
महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा पर प्रदेश भर में कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन की पिछले 12 दिनों से हड़ताल चल रही थी जिससे कार्यलयों में कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ा था। गुरुवार को हुई सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप बातचीत के लिए अधिकृत किया गया।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
