चिल्हाटी के सरपंच पति का बड़ा कारनामा, 9.86 एकड़ सरकारी जमीन को निजी नाम पर चढ़वाया… ग्रामीणों की शिकायत पर मेयर रामशरण यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र… एक खसरे की जमीन को 4० लाख रुपए में बेच दिया…
बिलासपुर, सितंबर, 28/2022
शहर से लगी ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच पति पर संगीन आरोप लगा है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर 9.86 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन को अपने और रिश्तेदारों के नाम पर चढ़वा लिया है। इसमें से एक खसरे की जमीन को 4० लाख रुपए में बेच भी दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मेयर रामशरण यादव ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।
मस्तूरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी निवासी रामकुमार, अजय नायक, उमेंद नायक, मनहरण नायक समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बुधवार को मेयर निवास पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सरपंच पति साहेबलाल नायक ने पटवारी हल्का नंबर 5० राजीव चंद्र टोंडे से मिलीभगत कर गांव की सरकारी भूमि खसरा नंबर 18/2, 24/7, 24/8, 197/4, 197/6, 741/3 रकबा क्रमश: 2.०25, ०.935, ०.692, ०.०2०, ०.०8० हेक्टेयर को अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर शासकीय अभिलेख में चढ़वा लिया है। खसरा नंबर 741/2 रकबा ०.194 को सरपंच पति ने राजकुमार पिता श्यामरतन रात्रे के पास 4० लाख रुपए में बेच दिया है। इस जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई है। सत्यवती पति रामूलाल के नाम पर खसरा नंबर 9/6 रकबा ०.575 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ऑनलाइन रिकार्ड दुरुस्त किया गया है। ग्रामीणों ने मेयर से सरकारी जमीन को मुक्त कराने, रजिस्ट्री शून्य कराने और दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है। मेयर श्री यादव ने पत्र के माध्यम से कलेक्टर सौरभ कुमार को इस मामले से अवगत कराया है।
तहसीलदार ने नहीं की कोई कार्रवाई…
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बीते 6 सितंबर को पूरे दस्तावेज के साथ इस मामले की शिकायत मस्तूरी तहसीलदार से की थी, लेकिन 2० दिन बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों को सरकारी जमीन के इतने बड़े फर्जीवाड़ा में राजस्व विभाग के बड़े अफसरों के हाथ रंगे होने का अंदेशा है। यही वजह है कि सबूत देने के बाद भी जांच शुरू नहीं की गई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
