नवरात्र गरबा में कल से 2 दिन हो फ्री वर्कशॉप, कोरियोग्राफर देंगे प्रशिक्षण….द क्लब रॉयल पार्क उसलापुर में 29 से 01 अक्टूबर तक नवरात्रि गरबा का आयोजन…बिलासपुर, सितंबर, 27/2022द क्लब रॉयल पार्क में 29 से 01 अक्टूबर तक होने वाले साल के सबसे बड़े नवरात्र गरबा में 27 एवम 28 सितंबर को रॉयल पार्क में फ्री वर्कशॉप रखा गया है जहाँ कोरियोग्राफर गरबा के फ्री क्लास देंगे।
दो साल से शहर वासी कोरोना की वजह से इस गरबा से वंचित रहे, वही इस बार शहर वासियों को गरबा करने का भरपूर मौका मिलेगा जिसके साथ कई सेलेब्रिटीज़ भी बिलासपुर में शिरकत करेंगे। जिनके साथ गरबा की धुन पर बिलासपुर की जनता भी थिरकेंगी।
29 एवम 30 सितंबर और 01 अक्तूबर को उसलापुर स्थित द क्लब रॉयल पार्क में हर दिन गरबा प्रेमियों को अपने चहेते टीवी कलाकार से रूबरू होने का मौका मिलेगा। पहले दिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सुनयना फौजदार बिलासपुर में रहेंगी तो वही दुसरे दिन जीरो मूवी फेम एलीना शहर आएंगी और तीसरे दिन सबके फेवरेट धारावाहिक गम है किसी के प्यार में फेम शफ़क़ नाज़ से शहर वासी रूबरू होंगे।
बहरहाल शहर में गरबा की धुन पर थिरकने के लिये इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
