सभापति अंकित गौरहा को प्रदेश युवा संगठन में नई जिम्मेदारी… जीत के बाद यूथ आइकन ने कहा..विधानसभा चुनाव में अहम होगी युवाओं की भूमिका.. 2023 में बनाएंगे सरकार
बिलासपुर, अक्टूबर, 03/2022
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा को प्रदेश युवा संगठन चुनाव में नई जिम्मेदारी मिली है। पिछले महीने प्रदेश युवा संगठन चुनाव में युवाओं ने मत देकर अंकित गौरहा के प्रति विश्वास जाहिर कर प्रदेश महासचिव के लिए चुना है। परिणाम आने के बाद अंकित गौरहा ने खुशी जाहिर किया है। उन्होने बताया संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उनकी राजनीति में पार्टी की रीति नीति और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन का विशेष स्थान है। संगठन के दिशा निर्देश और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को ना केवल मजबूत बनाएंगे, बल्कि युवा शक्ति की आंधी तैयार करेंगे। युवाओं के दम पर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

जानकारी देते चलें कि मई जून में नई रणनीति के तहत पार्टी आला नेताओं के दिशा निर्देश पर प्रदेश युवा संगठन की टीम तैयार करने अलग अलग पदों के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव के दौरान युवाओं ने रिकार्ड तोड़ मत डालकर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था को जाहिर किया। प्रदेश युवा संगठन चुनाव में महासचिव पद के लिए भी युवाओं ने आनलाइन मतदान किया। आरक्षण नीतियों का पालन करते हुए महासचिव के 14 सामान्य पदों के लिए भी युवाओं ने मत का प्रयोग किया।
प्रदेश स्तरीय युवा संगठन चुनाव में अंकित गौरहा को 14696 मत के साथ प्रदेश महासचिव पद के लिए चुना गया। अपनी जीत पर अंकित गौरहा ने खुशी जाहिर किया है। जानकारी देते चलें कि जिला पंचायत सभापति अंकित पूर्व में भी दो बार युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुकें है और प्रदेश सचिव रहते हुए उन्होने मुंगेली जिला प्रभारी रहते अपनी रचनात्मक भूमिका से संगठन को मजबूत करके सबको प्रभावित किया। अंकित की ऊर्जा और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी में भी उपाध्यक्ष बनाया।

एक बार फिर गौरहा को संगठन चुनाव में महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। जीत के बाद अंकित ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा साथियों ने उन पर विश्वास जाहिर किया है। नई शक्ति और ऊर्जा के साथ काम करने का मौका दिया है। हमेशा की तरह पार्टी की रीति और नीति के अनुसार संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। युवाओं की शक्ति के सहारे 2023 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
