• Thu. Jul 16th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

दुर्गा विसर्जन में उपद्रव मचाने वाले युवकों की भरे बाजार पुलिस ने कराई परेड… देखिए वीडियो

दुर्गा विसर्जन में उपद्रव मचाने वाले युवकों की भरे बाजार पुलिस ने कराई परेड… देखिए वीडियो

बिलासपुर, अक्टूबर, 08/2022

सदर बाजार में शुक्रवार की सुबह 2 दुर्गा उत्सव समितियों के बीच हुए गैंगवार में पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 17 लोगो को गिरफ्तार किया है। उन सभी की आज पुलिस ने भरे बाजार में बारात निकाल कर उन्हें पैदल ही कोर्ट तक ले गयी। पुलिस ने सभी आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। आरोपियों को कोतवाली थाने से लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सिम्स हॉस्पिटल पहुंचे जहां आरोपियों का मुलायजा कराया गया जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची।

आपको बता दे को शुक्रवार की सुबह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुबह सिम्स चौक के पास दो दुर्गा उत्सव समितियों जिनमें चिंगराजपारा सरकण्डा की “माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक” एवम “कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति” के बीच रास्ता देने को लेकर गंभीर आपस मे विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर दोनों समितियों के बीच मार पीट शुरू हो गई समिति के सदस्यों ने एक दूसरे पर लाठी,डंडे और तलवार से ताबड़तोड़ हमला किया फिर डीजे सहित अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई, सुबह सुबह हुए इस मारपीट का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस की नींद उड़ गई वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने पहले 2 लोगो को गिरफ्तार किया फिर उनकी निशानदेही में फिर दोनों पक्षो के 2 नाबालिग सहित 17 लोगो को गिरफ्तार किया कर उन सभी पर धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,,  प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो :  विजय केशरवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed