शराब के नशे में कार से पुलिस बैरिकेट को ठोक कर भागने वाले युवक- युवती गिरफ्तार…
शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाते हुए पुलिस बैरिकेड को ठोकर मारकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार… आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार को किया गया जप्त… शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ धारा पृथक से 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई…
नाम आरोपी शुभम अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल उम्र 27 साल पता भाटिया रेसिडेंसी मुंगेली रोड थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़…
बिलासपुर, नवंबर, 03/2022

बुधवार की रात एसएसपी पारुल माथुर के निर्देशन पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट पुलिस द्वारा लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी की कोतवाली थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार गांधी चौक चेकिंग पॉइंट से तेज गति से गुरुनानक चौक की ओर भाग रही है वाहन को गुरु नानक चौक में पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई लेकिन खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर धान मंडी रोड पर भाग रहे थे जिसे पॉइंट पर उपस्थित एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार जयसवाल एवं थाना तोरवा प्रभारी पुलिस टीम द्वारा पीछाकर उस वाहन के सामने पेट्रोलिंग वाहन अड़ाकर वाहन को रोका गया।
कार में शुभम अग्रवाल एवं तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती मिले जिसमें कार चालक शराब पीकर तेज गति से कार चला रहा था साथ बैठी युवती भी बीयर पीते मिली इसी दौरान एसएसपी को कार चालक की उद्दंडता की जानकारी मिलने पर स्वयं चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर उद्दंडता कर रही युवक युवती को सख्त लहजे में चेतावनी दी गई तथा तोरवा पुलिस को उक्त दोनों के खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए। निर्देशन के परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ लोक मार्ग पर खतरनाक ढंग से वाहन हांकने के संदर्भ में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कारवाही कर ब्लेनो वाहन जप्त की गई।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
