आशीर्वाद वैली कॉलोनी विवाद : सिंह परिवार ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप… सोसायटी अध्यक्ष पर भी संगीन आरोप… SSP से निष्पक्ष जांच की मांग…
बिलासपुर, नवंबर, 04/2022
बिलासपुर के बोदरी आशीर्वाद वैली कॉलोनी में सोसायटी अध्यक्ष और सिंह परिवार के साथ विवाद और एफआईआर के मामले में सिंह परिवार ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है, इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी अध्यक्ष पर भी संगीन आरोप लगाए हैं, परिवार ने SSP को शिकायत सौंप निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है..
बताते चले आपको दरअसल बीते दिनों बोदरी आशीर्वाद वैली कॉलोनी के अध्यक्ष निमेष पांडेय को थप्पड़ मारते विडियो सामने आया था,जिम में वर्कआउट के दौरान कॉलोनी की दो महिलाओ ने निमेष को थप्पड़ मारा था,जिसके बाद विडियो और निमेष के शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है,लेकिन सिंह परिवार इसे पुलिस का एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है।
उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में एकतरफा कार्रवाई की है,जबकि, उनके पक्ष को उनके शिकायत को नहीं सुना गया है,कविता सिंह का कहना है कि, सोसायटी अध्यक्ष निमेष ने जिम की घटना से पहले उनके और उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई किया था,यही नहीं फटाखा फोड़ने को लेकर उनके बेटे के साथ निमेष ने गाली गलौच कर धमकी भी दिया था,जिसे लेकर वे इसका विरोध करने जिम गई थी,लेकिन यहां निमेष ने जिम के बाहर उनका मोबाइल तोड़ दिया और फिर से दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद बीच बचाव में उनकी बेटी ने निमेष को थप्पड़ मारा।
उन्होंने बताया कि वे लगातार उनके परिवार के साथ दुर्भावना रख उन्हें परेशान भी करते आ रहे हैं,जिसकी शिकायत भी थाने में करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली और उनपर एकतरफा कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया गया। कविता सिंह ने अब मामले में SSP को शिकायत सौंप निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
