बड़ी खबर : झारखंड पुलिस पहुंची कांकेर… मचा सियासी घमासान… बीजेपी उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम को पकड़ने आई पुलिस… इधर PCC चीफ को भी आयोग का नोटिस…
कांकेर/ बिलासपुर, 28/2022
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही जहां उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने झारखंड से पुलिस पहुंची हुई है। उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। बीजेपी प्रत्याशी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसके बाद सियासी ड्रामा तेज हो गया है। चुनाव को लेकर इस वक्त दोनो पार्टियां जी जान से वोटरों को लुभाने में लगी है इस बीच झारखंड पुलिस के पहुंचने से भाजपा में खलबली सी मची हुई है। ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की भी मुश्किल बढ़ने वाली है, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांकेर एसपी को नोटिस भेज कर पीसी चीफ मरकाम पर कार्यवाही करने नोटिस जारी किया है। दुष्कर्म मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने पर यह कार्यवाही के लिए नोटिस भेजा गया है।आयोग ने भाजपा के चारामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने कहा है। इस मामले में कांग्रेस ने ब्रम्हानंद नेताम पर राज्य निर्वाचन आयोग से आपराधिक जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए तत्काल नामांकन निरस्त करने को मांग की थी।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
