• Sat. Aug 15th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

संजू त्रिपाठी हत्याकांड में प्रदेश कांग्रेस ने जारी की प्रतिक्रिया… कहा मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था… फिर मृतक की कार में क्यों लगा जिला महामंत्री का बोर्ड… बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं ने क्यों साध रखी है चुप्पी… पुलिस क्यों दे रही सफाई…

संजू त्रिपाठी हत्याकांड में प्रदेश कांग्रेस ने जारी की प्रतिक्रिया… कहा मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था, लेकिन बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं ने क्यों साध रखी है चुप्पी… पुलिस क्यों दे रही सफाई…

बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगीः कांग्रेस

भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें… मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था…

रायपुर, दिसंबर 14/2022

बिलासपुर के सकरी में गोलीकांड में हुई हत्या को लेकर रायपुर से कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी की तरफ से अपनी प्रतिक्रिया दी है, कांग्रेस कमेटी ने खा है की बिलासपुर में गोली बारी की घटना तथा उसमें एक व्यक्ति की मौत की कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें। मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था। सरकार ने पुलिस को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सभ्य समाज में एक भी अपराधिक घटना अस्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है। भाजपा द्वारा घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब की अपेक्षा राज्य में अपराधों में कमी आई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों विशेष कर महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने का वातावरण देने को प्राथमिकता में रखा। यही कारण है कि राज्य में अपराधों और महिला अत्याचार की घटनाओं में कमी आयी। सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी का ही परिणाम है कि राज्य में नक्सल जैसे घटनाओं में भी कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि वर्तमान सरकार में प्रशासनिक सक्रियता और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तेजी से बढ़ी है जिसके चलते ना केवल अपराधों में नियंत्रण हो रहा है, बल्कि अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संविधान और कानून से ऊपर नहीं है और अपनी कार्यवाहीयों से इस तथ्य को प्रमाणित भी किया है। कोई भी आरोपी, कोई भी अपराधी, कोई भी षड्यंत्रकारी कानून और संविधान के दायरे से बाहर नहीं है।

आखिर मृतक संजू की कार में क्यों लिखा है जिला महामंत्री…

मृतक संजू त्रिपाठी को लेकर कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कह तो दिया है की वो कांग्रेस पार्टी का कोई पदाधिकारी और कार्यकर्ता नही है पर सवाल उठता है की अगर वो कांग्रेस का सदस्य या पदाधिकारी नहीं था तो उसकी कार में जिला महामंत्री का बोर्ड लिखा क्यों लगा हुआ है।

पुलिस को देनी पड़ रही सफाई…

संजू त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर मीडिया में खबर चल रही है की मृतक कांग्रेस नेता था। लेकिन इस मामले ने कांग्रेस पार्टी कह रही की वो उनकी पार्टी का सदस्य नहीं है लेकिन संजू की कार में बड़े बड़े अक्षरों में जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी का बोर्ड लगा हुआ है, ये बोर्ड बता रहा की वो पार्टी का पदाधिकारी था हालांकि ये तो पार्टी के पदाधिकारी बताएंगे की वो सदस्य था या नहीं लेकिन इस मामले में बिलासपुर पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में एसएसपी माथुर ने सफाई देते हुए कहा है की मृतक का किसी भी राजनैतिक पार्टी से नही है पर इस मामले में पुलिस को सफाई देना समझ के परे है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed