बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने भाजपा पर किया पलटवार, कहा- भाजपा सरकार में एसपी-कलेक्टर तक थे असुरक्षित…15 सालो तक अपराधी थे बेख़ौफ़…भाजपाइयों का अपराधगढ़ बनाने जैसा बयान देना हास्यप्रद…
छत्तीसगढ़ को भाजपा की सरकार ने बनाया था नक्सलगढ़ , 15 सालो तक अपराधी थे बेख़ौफ कांग्रेस की सरकार ने नक्सलियों पर कसा शिकंजा, ढकेला पीछे..
भाजपा सरकार में बिलासपुर में आईपीएस राहुल शर्मा और पत्रकार सुशील पाठक जैसे घटनाएं बिलासपुर में घटी, CBI को जांच में भाजपा सरकार ने नहीं किया था सहयोग, इसलिए मामले में हत्या कर रहस्यों का नहीं हो सका खुलासा..
कलेक्टर एलेक्स पॉल का हुआ था अपहरण.. बिलासपुर के जीत टॉकीज में गार्ड की पुलिस की पिटाई से हुई थी मौत.. नसबंदी हत्याकांड किसके संरक्षण में बिलासपुर में हुआ और क्या कार्यवाही किया गया था सब जानते है…
15 सालों के पुलिस की कार्य संस्कृति पर कांग्रेस ने लाई सुधार.. अपराधियों को संरक्षण देने वाले भाजपाइयों का अपराधगढ़ बनाने जैसा बयान देने हास्यप्रद है…
बिलासपुर, दिसंबर, 15/2022
हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर भाजपा के नेताओं ने न्यायधानी बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया तो बिलासपुर शहर विधायक शैलेश पांडेय ने आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा नेता पहले अपने 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में कानून और व्यवस्था की स्थिति का आकलन करें उसके बाद आरोप लगाए भाजपा शासनकाल में समूचे छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर थी भाजपा शासनकाल में तो कलेक्टर और एसपी तक सुरक्षित नहीं थे यह घटनाएं भाजपा नेताओं को शायद याद नहीं रह गया है तो मैं उन्हें याद दिला देना चाहता हूं।छत्तीसगढ़ को भाजपा की सरकार ने ही बनाया था नक्सलगढ़। भाजपा के नेता झीरम घाटी हत्याकांड को लगता है शायद भूल चुके हैं।भाजपा के राज में 15 सालो तक अपराधी बेख़ौफ़ थे।.. कांग्रेस की सरकार आने पर नक्सलियों पर शि कंजा कसा गया और उन्हें पीछे ढकेला गया।.. भाजपा सरकार में बिलासपुर में आईपीएस राहुल शर्मा की संदिग्ध मौत और पत्रकार सुशील पाठक की दिसंबर माह में ही गोली मारकर हत्या की वारदात जैसे घटनाएं बिलासपुर में घटी।आज कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता करने वाले भाजपा नेताओं की ही सरकार ने CBI को जांच में सहयोग नहीं किया था और इसीलिए मामले में हत्या की वारदातो से रहस्यों का खुलासा नहीं हो सका और अपराधी आज तक नही पकड़े जा सके। भाजपा शासनकाल में ही कलेक्टर एलेक्स पॉल मेमन का अपहरण हुआ था ।इसी तरह. बिलासपुर के जीत टॉकीज में गार्ड की पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी . नसबंदी हत्याकांड किसके संरक्षण में बिलासपुर में हुआ और क्या कार्यवाही की गई थी यह सब जानते है।.15 सालों की पुलिस की कार्य प्रणाली पर कांग्रेस सरकार ने सुधार लाई । अपराधियों को संरक्षण देने वाले भाजपाइयों का अपराधगढ़ बनाने जैसा बयान देने हास्यास्पद है। प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
