आबकारी विभाग ने ड्राई डे के पहले कोटा व सीपत में पकड़ी एमपी की शराब… 2 गिरफ्तार… इधर ड्राई डे में शहर के बारों में खुले आम बिकती रही शराब…
आबकारी ने कोटा एवं सीपत में की शुष्क दिवस की पूर्व संध्या पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही में, कोटा में मध्यप्रदेश निर्मित गोआ शराब बरामद ,अवैध शराब एवं महुआ शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही की है…
बिलासपुर, दिसंबर, 19/2022
बिलासपुर में शुष्क दिवस में शराब दुकान और बार बंद रही कोचियों ने ड्राई डे में शराब खपाने पहले से ही तैयारी कर रखी थी आबकारी ने सूचना पर कोटा और सीपत में कार्यवाई कर एमपी की शराब और महुआ जप्त तो कर प्रकरण बनाया लेकिन शहर में आबकारी की कही भी कोई कार्रवाई नहीं दिखी जबकि शहर के बारों में पिछले दरवाजे से खुलेआम दर से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी ऐसा भी नहीं की इसकी जानकारी विभाग को नहीं है लेकिन आपसी सांठगांठ से सब चलता है।
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में ड्राई डे के एक दिन पहले 17 दिसंबर को कोटा और सीपत में अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुए 17 बल्क लीटर मदिरा (9लीटर (50पाव) मध्यप्रदेश निर्मित शराब,8 लीटर महुआ शराब जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2)59क के तहत प्रकरण कायम कर जेल निरूद्ध किया गया। पूरी कार्यवाई में आबकारी टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया आबकारी उपनिरीक्षक ,प्रदीप वर्मा, रमेश दुबे एवं वृत्त स्टाफ मुख्य आरक्षक जगतराम भगत,आरक्षक प्रभुअन बघेल ,शुभम,उपेंद्र सिंग शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी…
(1)आर्यन ठाकुर पिता बृजेश सिंग ठाकुर निवासी सागर थाना कोटा से 50नग मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की।
(2)विमलेश वर्मा पिता रामकुमार वर्मा निवासी भिल्मी थाना सीपत से 8 लीटर महुआ शराब
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
