वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप ने दाखिल किया नामांकन… बाजेगाजे के साथ निकली नामांकन रैली…
बिलासपुर, दिसंबर, 23/2022
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 16 विष्णु नगर में पार्षद के उपचुनाव में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनिता हिमांशु कश्यप ने बाजेगाजे के साथ नामांकन रैली निकालकर दोपहर अपना नामांकन दाखिल किया ,नामांकन से पूर्व माताचौरा स्थित मंदिर में जाकर पूजा -अर्चना कर , भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर रैली प्रारम्भ हुई ,जो वार्ड के विभिन्न गलियो से होते हुए ,मिलन चौक, चांदनी चौक ,यादव मोहल्ला, मुंगेली नाका,ऑफिसर्स कालोनी होते हुए ,सेफर स्कूल से कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई। श्रीमती अनिता हिमांशु कश्यप ने अलग अलग समाज के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया ,बड़ी संख्या में वार्ड के मतदाता महिला ,पुरुष और युवा शामिल हुए।

रैली में शामिल शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि अनिता कश्यप एक वेल क्वालिफाइड महिला है ,जो उच्च शिक्षा के साथ साथ एम फील की पढ़ाई की है ,इसलिए कांग्रेस पार्टी ने एक सुशिक्षित महिला को टिकट दी है ,जो वार्ड की समस्याओं को समझे ,जाने और अपनी काबिलियत के दम पर वार्ड का विकास कर सके, पांडेय ने कहा कि चूंकि निगम में कांग्रेस के महापौर है इसलिए वार्ड के विकास में कोई रुकावट नही होगी , उन्होंने कहा कि कुदुदंड में सभी वर्ग और समुदाय के वोटर है जो जागरूक भी है और अपना विकास कैसे होगा ,ये जानते भी है ,कुदुदंड के जागरूक मतदाता अपनी जीत समझ कर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे ।

इस दौरान प्रत्याशी अनिता कश्यप ने बताया कि कुदुदंड के मतदाताओं ने भाजपा को कई बार जीत दिलाया किन्तु भाजपा के पार्षद मतदाताओ के अनुरूप काम नही करा सके ,इस बात से मतदाता भी अवगत है , मैं इसी शहर की बेटी हु और कुदुदंड की बहू हु ,मतदाता इस बार कांग्रेस पर विश्वास करेंगे और कांग्रेस को जिताएंगे ,मैं वार्ड के विकास को अपना सर्वोपरि मानती हूं ,मेरा परिवार के व्यवहार और कार्यशील से सभी परिचित है किसी को भी शिकायत का मौका नही आएगा।
रैली में छत्तीसगढ़ कृषि बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर राम शरण यादव,छत्तीसगढ़ आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, सभापति शेख नजीरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
