कृषि विभाग ने अवैध रूप से भण्डारित 20 टन उर्वरक किया जप्त… स्त्रोत प्रमाण पत्र के बिना उर्वरक बेचने पर कार्यवाई…
बिलासपुर, जनवरी, 20/2023
कृषि विभाग द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सिलतरा में संचालित मेसर्स सांई कृषि केंद्र में ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इण्डस्ट्रीज (अन्नदाता ब्रांड) का भण्डारित 20 टन सुपरफास्फेट को जब्त कर इसके विक्रय पर रोक लगा दी गई है। स्त्रोत प्रमाण नहीं होने के बावजूद दुकानदार द्वारा इस सुपरफास्फेट की बिक्री की जा रही थी। उप संचालक कृषि के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक आर.एस.गौतम एवं आर.एल.पैकरा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक का भण्डारण किये जाने के कारण उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानानुसार मेसर्स सांई कृषि केंद्र द्वारा भण्डारित उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन17/07/2026जलभराव ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल,, प्रशासन राहत में जुटा,, कलेक्टर की लोगों से सतर्क रहने की अपील,,
बिलासपुर17/07/2026कुछ घंटों की बारिश में डूबा बिलासपुर, निगम के दावों की खुली पोल… नाले-नालियों की सफाई के दावे फेल, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब; जलभराव से जनजीवन ठप…
राजनीति16/07/2026राम के नाम पर चंदा, चढ़ावे पर कथित घोटाला: कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना,, पूछा— इस्तीफे हुए तो जिम्मेदार कौन ?… सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग…
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
