भाजपा के भ्रष्टाचार हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान में शामिल हुए पूर्व सीएम रमन सिंह… बिलासपुर विधानसभा के 1122 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश…
बिलासपुर, फरवरी, 03/2023
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक लोकसभा में भ्रष्टाचार हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर में आज जो बिलासपुर के युवाओ का जोश देख रहा हूँ जो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है इनका यही जोश और ज़ज्बा हमें 2023 के विधान सभा चुनाव में जीत दिलाएगा इसके साथ ही डॉ सहाब ने कहा कि बिलासपुर शहर जो 15 सालो से विकास का गढ था आज वो विगत 4 वर्षों से जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से यहां विकास के सारे काम बंद हो चुके है और बिलासपुर भय और आंतक फैल चुका है खुलेआम गोली चल रही है जगह जगह अपराध फल फूल रहे है 4 साल से जो वादा किया जो जन घोषणा जारी किया था वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया।

रमन सिंह ने अपने भाषण में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल द्वारा पूर्व दिवस चलाए गए विकास खोजों अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अमर अग्रवाल दूरबीन लगाकर बिलासपुर के विगत 4 सालों के विकास को खोजने निकले परंतु उन्हें विकास मिला नहीं अपितु आम जनता ने 4 साल से बदहाल बिलासपुर दिखाया जिसे हमारी सरकार आते ही दूर करेगे।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कहा आज भाजपा में शामिल होने वाले 1122 युवाओ से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगे और 2023 में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कमाल खिलेगा ।अमर अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जो कभी बीमारू और गरीब प्रदेश था उसे उन्होंने विकसित राज्य श्रेणी में लाया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
डॉ रमन सिंह जी जनता के आशीर्वाद से राज्य में 15 साल भाजपा की सरकार रही और 15 सालों में बिलासपुर में जो विकास हुए उन्हें गिना नहीं जा सकता परंतु सवा चार साल के कांग्रेस द्वारा किए गए विकास को खोजने दूरबीन लगा कर वार्ड वार्ड गया पर विकास तो मिला नहीं परतुं खुले हुए नाले, कचरे से भरे नालियाँ और बदहाल सड़के ही मिले इस कांग्रेस सरकार ने लोगों को आवास भी छीन लिया मुख्यमंत्री जी जब भी बिलासपुर आते है विकास की बात तो दूर केवल और केवल अपने पार्टी के गुटबाजी दूर करके चलें जाते है कभी इस प्रदेश में बिज़ली की कमी नहीं होती थी आज वहा बिज़ली कटौती हो रही है।

आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने बताया की 1122 ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के कार्यो से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हुए है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर चांपा के संसाद गुहा राम अजगले ,धरम लाल कौशिक, भूपेंद्र सावनी,पूर्व संसाद लखन लाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ल , , हर्षिता पांडे भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध29/10/2025मस्तूरी शूटआउट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,, नकाबपोश हमलावर चढ़े हवालात की सीढ़ियाँ,, राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई में गूंजे थे फायर, बिलासपुर पुलिस ने सुलझाया रहस्य…
बिलासपुर29/10/2025अग्रवाल समाज में उबाल: महाराजा अग्रसेन पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी…
अपराध28/10/2025मस्तूरी में दहशत: तीन नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां, दो लोग घायल – पुलिस जांच में जुटी…
धर्म-कला -संस्कृति28/10/2025ललितेश्वर महादेव मंदिर में 150 साल बाद गूंजेगा पुनः प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार… श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा परिसर में 7 दिवसीय भव्य शिव-श्याम महोत्सव 30 अक्टूबर से..
