रायपुर // प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में कांग्रेस सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार की नीति किसान विरोधी है। अब जब किसानों के धान खरीदने की बारी आई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल आम लोगों का ध्यान भटका कर केवल अब प्रदर्शन के नाम पर बहाना ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मंडल व जिले स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और अब धान खरीदी के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने बहाने तलाश रही है। कांग्रेस को चुनाव से पहले किए अपने चुनाव घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करना होगा साथ ही किसानों के एक-एक दाना भी धान खरीदना होगा।
वही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की धान खरीदी से लेकर प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन, अवैध वनों की कटाई को लेकर कांग्रेस सरकार का मौन कई सवालों को जन्म देता है। कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को धान खरीदी को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर को मंडल स्तर पर और 13 नवम्बर को जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में पूर्व मंत्री व नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना रही है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। हमेशा प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में जनता का सीधा जुड़ाव होता है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने पराजय के भय से सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह ने संगठन चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने किया पहले सत्र में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई और दूसरे सत्र में नगरीय निकाय चुनाव प्रभारियों की बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व सांसद संतोष पाण्डेय, डॉ. सुभाऊ राम कश्यप, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, रामसेवक पैकरा, चंद्रशेखर साहू, राजेश मूणत, पुन्नूलाल मोहले, केदार कश्यप सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
