महापौर, शराब कारोबारी, आईएएस आए ईडी की राडार में… दूसरे दिन भी कई ठिकानों पर ED की रेड
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, 29/2023
छत्तीसगढ़ में ED की कार्यवाई दूसरे दिन भी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्थित बड़े राजनीतिक, व्यवसायियों के ठिकाने पर धावा बोला है। जानकारी मिली है कि बिलासपुर में स्थित एक बड़े अधिकारी को भी ईडी की टीम ने घेरे में लिया है। खबर है कि टीम ने रायपुर में महापौर एजाज ढेबर, शराब कारोबारी रायपुर के भाटिया भाटिया ग्रुप, होटल व्यवसायी अनवर ढेबर, बिलासपुर में शराब व्यवसायी अमोलक सिंह भाटिया, आईएस अनिल टुटेजा के ठिकानों में रेड की है। इसके साथ ही ईडी की टीम दुर्ग स्थित हॉटल व्यवसायी विनोद बिहारी और शराब व्यवसायी बलदेव भाटिया के यहां भी पहुंची है। ईडी टीम के साथ सीआरपीएफ ने इन लोगों की आवास एवं कार्यालय की घेराबंदी की है। हालांकि अभी तक जानकारी नहीं मिल पा रही है कि ईडी की कार्यवाही किस सिलसिले में हैं।
आपको बता दें कि ED ने मंगलवार को बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। मंदिर हसौद के पास बहनाकाड़ी गांव के जमीन दलाल सुरेश बांदे और व्हीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए प्रतीक जैन के यहां भी रेड की थी। बिलासपुर में भी एक ठेकेदार की घर पर ईडी की टीम ने बीती देर रात तक छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
