“उम्र 55 की दिल पचपन का” कार्यक्रम 10 अप्रैल को लखीराम एडिटोरियल हाल में…. राजस्व मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…
बिलासपुर, अप्रैल, 09/2023
55 साल के उम्र दराज हमारे दादा- दादी, नाना- नानी मंच पर अपनी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। हां यह सच है.! “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा आयोजित कार्यक्रम “उम्र 55 की दिल पचपन का” कार्यक्रम 10 अप्रैल को लखीराम एडिटोरियल हाल में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल (राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ) , अध्यक्षता शैलेष पांडेय ( विधायक, बिलासपुर ), अतिविशिष्ट अतिथि शेख नजरुद्दीन (सभापति, नगर निगम बिलासपुर), एस.पी चतुर्वेदी (सामाजिक कार्यकर्ता)सुशील रामदास अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष,चेंबर ऑफ कामर्स, छत्तीसगढ़), श्री संजय दुबे (चेयरमैन सीएमडी कॉलेज,बिलासपुर ) होंगे।

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर/चेयरमैन श्रीमति पायल लाठ ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे बुजुर्ग दादा,दादी, नाना, नानी को मंच प्रदान कर उनके जीवन में थोड़ी सी खुशीओ के रंग भरने की हमारे फाउंडेशन द्वारा कोशिश की गई है, ताकि इस उम्र में भी वे अपने जीवन का आनंद ले सके। उनके इस आनंद में जस्टिस तनखा मेमोरियल के नन्हे मुन्ने बच्चे उनका साथ देंगी ताकि उन्हें अपने पोता – पोती की फीलिंग महसूस हो सके।

साथ ही इस कार्यक्रम में हमारे फाउंडेशन द्वारा समाज के अलग – अलग क्षेत्रो के लोगो को उनके उत्कृष्ट एवम सराहनीय कार्यों के लिए “प्रशस्ति पत्र” दे कर सम्मानित भी की जायेगी। जिसमे सामाजिक कार्यकर्ताओ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, पत्रकारो आदि क्षेत्रों के लोग शामिल है। ताकि समाज के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंचल सलूजा, शब्द लाठ, वंदना जाजोदिया आदि निरंतर जुटे हुए है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
