शराब का टोटा… करोडो की कमाई वाले जिले में नहीं मिल रही दारू… भटक रहे मदिराप्रेमी…
बिलासपुर, अप्रैल, 09/2023
प्रदेश समेत जिले के लगभग सभी दुकानो में शराब की कमी पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही है। करीब 3 करोड़ का रोजाना शराब का कारोबार करने वाला बिलासपुर के सभी दुकानो में शराब मिलना मुश्किल हो गया है। दुकानो में बिक्री ( मांग) के हिसाब से स्टॉक की पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण विभाग को राजस्व का नुक्सान तो उठाना पड़ ही रहा है साथ ही मदिरा प्रेमियों को भी दुकानो में भटकना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो जिले की सभी 69 दुकानों में ताला लटकते नजर आएगा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि दूसरे जिलों से कुछ स्टॉक भेजा गया है ताकि शहर की दुकानें पूरी तरह से ड्राई न हो लेकिन ये भेजा गया स्टॉक भी कम पड़ रहा है। अंग्रेजी शराब की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
