थानेदार का तबादला… विदाई का रोड शो… पूरे प्रदेश में चर्चा… इधर ज्वाइन करते ही हुए सस्पेंड… आईजी ने की कार्यवाई..
बिलासपुर, अप्रैल, 11/2023
बिलासपुर में कोरोना के समय एक पेट्रोल पम्प कर्मचारी को पीटने के मामले में चर्चा में आये निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार एक बार फिर पूरे प्रदेश में चर्चा में छाए हुए है इस बार वे अपने तबादले के बाद फ़िल्मी स्टाइल में विदाई समारोह को लेकर चर्चा में है। लेकिन उनकी इस हरकत को बड़े अधिकारियों ने अनुशासनहीनता माना है और बिलासपुर में ज्वाइन करते ही उन्हें तत्काल ससपेंड करते हुए लाईन अटैच कर दिया गया है। यह कार्यवाई आईजी मीणा ने की है।
आपको बतादे की खाकी वर्दी पहने फ़िल्मी स्टाइल में अपनी विदाई समारोह को रोड शो में तब्दील करने वाले निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार को निलंबित करते हुए लाईन अटैच किया गया है हालाँकि अभी आदेश नहीं मिल पाया है। दरअसल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होने पर सुरेंद्र स्वर्णकार को ढोल ताशों के साथ बारातियों तरह उनके स्टाफ ने विदाई दी। जिसमें वे फूलो सी सजी अपनी लग्जरी कार का सनरूफ खोलकर चश्मा लगाए नेताओ की तरह हाथ जोड़ रहे थे, विदाई समारोह का यह वीडियो सोशल मिडिया में खुद वायरल हो रहा है। इस हरकत से वे पूरे प्रदेश में चर्चा में आ गए। इस कार्यप्रणाली को अधिकारियों ने अनुशासनहीनता माना और उनके बिलासपुर ज्वाइन करते ही उन्हें निलंबित कर दिया इस कार्यवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
