जुआफड़ में पुलिस की रेड… डर से नदी में 3 कूदे जुआरी… डूबने से 1 की मौत… 2 दिनों बाद तैरता मिला शव…
बिलासपुर, अप्रैल, 08/2023
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। युवक जुआ फड़ में बैठा था और वहां पुलिस की रेड पड़ गयी जिसके बाद सभी जुआरी वहां से भागने लगे और नदी में कूद गए जिसके बाद 3 लोग लापता हो गये थे, खोजबीन में 2 लोग सकुशल मिल गये लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गयी।
सीपत क्षेत्र के ग्राम धौराकोना में कुछ लोग सूखा तालाब के पास जुआ खेल रहे थे जिसकी सुचना सीपत पुलिस को मिली थी, सुचना मिलने पर पुलिस टीम रेड मारने गुरूवार की शाम 4 बजे मौके पर पहुंची जहां कुछ लोग जुआ की महफ़िल सजा के बैठे थे पुलिस को देख सभी जुआरी भागने लगे कुछ को दौड़ा कर पकड़ा गया और कुछ भागने लगे और 3 जुआरी कार्तिक, समीद और वीरेंद्र लीलागर नदी में पुलिस से बचने कूद गए। नदी में कूदते देख पुलिस वाले वापिस चले गए। पुलिस के वापस जाते ही कार्तिक और वीरेंद्र नदी में तैर कर बाहार आ गये लेकिन समीद नदी में डूब गया, जिसकी सुचना युवको ने उसके भाई अलीम कुरैशी को दी।

समीद के भाई और अन्य परिजन ने इसे खोजने की कोशिश की पर वो नहीं मिला पर जिस जगह जुआं खेल रहे थे वहां समीद की बाइक खड़ी मिली शुक्रवार को उसके परिजन फिर नदी के पास गए और डायल 112 को इसकी सुचना दी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला तो टीम वापस चली गयी। घटना के 2 दिन बाद शनिवार की सुबह 8 :30 बजे के करीब ग्रामीणों ने नदी में युवक की बॉडी तैरते दिखी जिसकी सुचना सीपत पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से समीद के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई कर रही है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
