• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कॉप ऑफ़ द मंथ बने मनीष कांत, संगीता नेताम, सरफराज खान, विकास यादव सहित 8 पुलिस कर्मी… एसपी ने सभी को दिया प्रशस्ति पत्र…

कॉप ऑफ़ द मंथ बने मनीष कांत, संगीता नेताम, सरफराज खान, विकास यादव सहित 8 पुलिस कर्मी… एसपी ने सभी को दिया प्रशस्ति पत्र…

बिलासपुर, अप्रैल, 06/2023

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इस कड़ी में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को संतोष सिंह के द्वारा एसपी ऑफिस में कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिसमे आठ पुलिस कर्मियों को कॉप आफ द मंथ से नवाजा गया। एंटी सायबर क्राइम के आरक्षक सरफराज खान को सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की कई टुकड़ों में हत्या जैसे गंभीर और सनसनीखेज मामले से पर्दा उठाने और हत्यारे पति को पकड़ने के मामले में बिलासपुर एसपी संतोष सिंह के द्वारा कॉप ऑफ द मंथ पुलिस प्रसस्ति पत्र से नवाजा गया।

वही सिविल लाइन के आरक्षक विकास यादव को एसपी संतोष सिंह के द्वारा आकस्मिक जांच पड़ताल के दौरान आरक्षक की सूझबूझ से मोबाइल चोर गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका के लिए कॉप ऑफ द मंथ से नवाजा गया। इस तरह सिटी कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, थाना सरकंडा की महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, उपनिरीक्षक मनीष कांत,सहायक उपनिरीक्षक राजाराम ध्रुव, डॉग हैंडलर प्रधान आरक्षक राम मिलन, कोटा थाना के आरक्षक आशीष वस्त्रकार इन सभी पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र इनके कार्यों के हिसाब से दिया गया।

चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

एसपी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed