गुंडों बदमाशों की शामत… सरकंडा पुलिस ने की 22 निगरानी गुंडों की धरपकड़… 6 पर प्रतिबंधात्मक करवाई…
बिलासपुर, अप्रैल, 25/2023
थाना सरकंडा में वृहद स्तर पर गुंडा तथा निगरानी बदमाशों की चेकिंग का अभियान चलाया गया जिसमे सुबह सुबह ही पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा दबिश दे कर 22 गुंडा सूची तथा निगरानी सूची के बदमाशों को थाना लाया गया। जिन बदमाशों के व्यवहार में सुधारात्मक परिवर्तन नहीं आ रहा था चिन्हित कर ऐसे 06 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान 02 स्थाई वारंट भी तामील किए गए है।

आपको बता दे की पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखा जाए थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा टीम गठित कर निगरानी तथा गुंडा सूची के बदमाशों के घर सुबह-सुबह दबिश दी गई तथा 22 बदमाशों को थाने लाया गया इनमें से 6 बदमाशों के व्यवहार में अपेक्षित सुधार परीक्षा परिलक्षित नहीं होने पर इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया शेष बदमाशो को अपराध में संलिप्त नहीं रहने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया। अभियान के दौरान 02 स्थाई वारंट भी तामिल किए गए। आगे भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
