बिलासपुर में सदैव मिला है क्रिकेट को बढावा:- अमर अग्रवाल…
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री….
बिलासपुर, मई, 16/2023
हमारा बिलासपुर शहर ने एवं यहां की जनता ने सदैव खेल एवं खिलाडियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जिसका फल ये मिला कि हमारे बिलासपुर शहर के खिलाड़ी आज देश में ही नहीं विदेशों तक में बिलासपुर का परचम लहरा रहा है उक्त बाते छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने जेपी वर्मा कॉलेज में बिलासपुर यूथ क्लब द्वारा आयोजित बिलासपुर नगर निगम स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कहीं उन्होंने इस आयोजन हेतु यूथ क्लब बिलासपुर के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा आगे भी इस प्रकार के अन्य आयोजन कराने हेतु प्रोत्साहित किया। एवं अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में इस प्रकार के आयोजनों से बिलासपुर शहर में लगातार खेल प्रतिभा का विकास हो रहा है तथा इन आयोजनों से हमारे नगर के नागरिक भी खेलों का भरपूर आनंद ले रहे है अपने वक्तव्य के साथ ही अमर अग्रवाल जी ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व नगर निगम एल्डरमैन प्रवीण दुबे, पार्षद सुनीता मानिकपुरी के साथ आयोजन समिति के वेदांत शुक्ला, साहिल कश्यप, साहिल भाभा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, आयुष मिश्रा, आशिफ़ खान, कुशल वाहनेसहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
