संपर्क से समर्थन अभियान में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को किया जागरूक…
बिलासपुर, जून, 28/2023
भारतीय जनता पार्टी के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बुधवार को बिलासपुर शहर के पश्चिम मंडल में घर – घर जाकर गणमान्य लोगों के यहां मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों,सरकार के कामकाज, आगामी योजनाओं सहित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। मंदी, युद्ध और महामारी के बावजूद भारत अर्थव्यवस्था (Economy) के मामले में ब्रिटेन (Britain) से आगे निकल गया है। भारत अब अमेरिका चीन जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। घर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन द्वारा भागीरथ प्रयास किए जा रहे हैं।

आजादी की अमृतकाल में स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, गति शक्ति मिशन, परिवहन एवम अधोसंरचना विकास की मुहिम से सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबकी भागीदारी से देश तरक्की और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत की दृष्टि से विविधता पूर्ण संस्कृति के बीच समानता आधारित विकास एवं व्यवहार के लिए समान नागरिक संहिता के देश के लिए जरूरी है ताकि विभिन्न व्यवस्थाओं में दोहराव समाप्त हो सके और सामुदायिक हितों को प्राथमिकता से लागू किया जा सके।

इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर में केंद्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर आधारित पत्रक वितरित किया।
इस मौके पर पुर्व मंत्री के साथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,मंडल के महामंत्री अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, वैभव गुप्ता, पंकज जायसवाल, शैलेंद्र यादव, सुरेश वाधवानी, हेमंत कलवानी,विजय यादव, शत्रुघ्न जेसवानी, सुनीता मानिकपुरी, श्वेता पांडे, सुकांत वर्मा,कार्तिक यादव , सपन निगम, राजेश पांडे, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुरेश कुकरेजा, भूपेंद्र गुप्ता और राकेश चौबे उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
