• Sat. Jul 27th, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

प्रदेश में बढ़ी चुनावी सरगर्मी… भाजपा की आमसभा… राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शिरकत…

प्रदेश में बढ़ी चुनावी सरगर्मी… भाजपा की आमसभा… राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शिरकत…

बिलासपुर, जून, 29/2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी है जिसके बाद अब प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। जिसको लेकर भाजपा भी अब चुनावी मोड़ में आ गयी है, जिसके मद्देनजर भाजपा का एक बड़ा आयोजन शहर में शुक्रवार को होने वाला है जिसमे शिरकत करने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आ रहे हैं। उनकी आमसभा रेलवे के फुटबॉल ग्राउंड में शाम 4:00 आयोजित है। केंद्र में मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचने जेपी नड्डा यहां आ रहे है उनकी आमसभा में बिलासपुर संभाग के 25 विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। श्री नड्डा के आम सभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह के साथ लगे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे में उतरेंगे वहां से वे चकरभाठा में सिंधी समाज के गुरु लालदास साईं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे सीधे रेलवे के नार्थ इंस्टिट्यूट मैदान में पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दी। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने टी एस सिंहदेव को अमन फानन में उप मुख्यमंत्री बनाया है। जिस कांग्रेस ने 4 साल तक सिंहदेव को अपमानित किया उसे चला चली की बेला में उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। यह सरगुजा क्षेत्र की जनता और टीएस सिंहदेव का घोर अपमान है। इसके पहले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम की भी चर्चा हो रही थी।

उन्होंने बिलासपुर में हवाई सेवा के विस्तार को लेकर हो रही देरी और उदासीनता पर कहा कि इसके लिए राज्य सरकार दोषी है। राज्य सरकार हवाई सेवा के लिए न तो सुविधा उपलब्ध करा पा रही है और न हीं किसी एयर कंपनी को कोई सुविधा दे पा रही है। यहां तक कि भारत सरकार ने बिलासपुर में हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो राशि राज्य सरकार को दी है उसका भी उपयोग राज्य सरकार नहीं कर पा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ट्रेनों का रद्द होना अब पूरी तरह बंद हो गया है। प्रेसवार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक रजनीश सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *