मनरेगा के तहत निर्माण कार्यों के लिये सामग्री प्रदाय हेतु पंजीकृत फर्मों से 25 नवंबर तक निविदा आमंत्रित
बिलासपुर // महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिले के सभी जनपद पंचायतों द्वारा निर्माण कार्यों के लिये सामग्री प्रदाय एवं सप्लाई हेतु पंजीकृत फर्मों से निविदाएं 25 नवंबर 2019 को शाम 5 बजे तक संबंधित जनपद पंचायत में आमंत्रित की गई है।
जिला पंचायत बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित जनपद पंचायतों में गठित जनपद स्तरीय समिति के द्वारा 27 नवंबर 2019 को प्रातः 11 बजे संबंधित जनपद पंचायत में उपस्थित निविदाकारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष निविदाएं खोली जायेगी।
इच्छुक निविदाकार 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे से 25 नवंबर शाम 5 बजे तक निविदा फार्म संबंधित जनपद पंचायत से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला पंचायत के सूचना पटल एवं संबंधित जनपद पंचायत के सूचना पटल तथा जिले के वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। निविदा हेतु आवेदन कार्यालयीन दिवस एवं समय मके संबंधित जनपद पंचायत या कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक से ही भेज सकते हैं। नियत तिथि व समय पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
