समुदाय की सहभागिता से सभी वर्गों के हितों पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र- पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल…
सरायपाली बसना विधानसभा क्षेत्र में घोषणा पत्र समिति ने जनमानस से संपर्क कर मांगा सुझाव…
सरायपाली/बिलासपुर, 09/2023
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए प्रादेशिक घोषणा पत्र समिति प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जन समूहों और विभिन्न समुदाय के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में सरायपाली बसना पहुंचे भाजपा घोषणा पत्र समिति के साथ सह संयोजक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा लोक हितों की संरक्षा, सभी वर्गों का समावेशी विकास और समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए समुदाय की सहभागिता पर आधारित घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद की जा रही है। इलाके के कार्यकर्ताओं से बैठक दौरान पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि आम जनता के हितों से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं है, पांच वर्षों में जनता को कांग्रेस की सरकार ने त्रस्त कर दिया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री की ढाई घर की चाल में पूरे प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों पिछले पांच वर्षों में ठप्प पड़ी रही। 2018 में जनघोषणा पत्र में कांग्रेस के लोग हवाई किले बांधे, आज कांग्रेस पार्टी ने जनता का भरोसा खो दिया है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बदलने की बयार चल रही है।

भाजपा की पूरी टीम जनता के हितों के अनुकूल विषयो सुझाव एवं चर्चा के लिए जनमानस के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंच रही है। अमर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी है, वन नेशन वन राशन कार्ड से दुनिया की दूसरी बड़ी आबादी वाले देश खाद्य सुरक्षा,अमृत मिशन, स्वच्छता की संस्कृति, गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य एवं अवसरचंना विकास आदि सैकड़ो मिशन मोड आरंभ कराए फलत : युद्ध महामारी,वैश्विक महंगाई के बावजूद हमारा देश दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पी एम मोदी ने भाजपा को आम भारतीय का प्रतिनिधित्व करने वाला राजनीतिक संगठन का स्वरूप दिया है। हम सभी दायित्व है कि सबका साथ सबका विकास सबका विकास के मूल मंत्र को सबके प्रयास से अंतिम व्यक्ति तक ले कर जाए। उन्होंने बताया भाजपा का घोषणा पत्र हर वर्ग के उत्थान के विषय को ध्यान में रखकर समुदाय के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है।

आज महासमुंद भाजपा संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ सरायपाली – बसना क्षेत्र में जनमानस के विभिन्न वर्गों से घोषणा पत्र को सुझाव अभियान में प्रमुख सामाजिक संगठन, वकील, डॉक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर, पटवारी,लोक कलाकार, व्यवसायी, फुटकर व्यवसायी,खेल संघ व समस्त खिलाडियों से, एनजीओ रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, कोटवार, पेंशनर संघ, विद्यार्थी संघ, निराश्रित पेंशनर संघ, महिला स्व सहायता समूह, ऑटो रिक्शा चालक, सहित आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए कल्याणकारी प्रशासन के लिए सुझावों को जाना।

अमर अग्रवाल ने जानकारी दी प्रदेशवासी सीधे अपने सुझाव घोषणा पत्र समिति तक पहुंचा सके इस हेतु व्हाट्सएप नंबर9548656500 एवम।ईमेल आई डी cgbjpmankibaat2023@gmail.comभी जारी किया गया है।इस अवसर पर भाजपा की विमल चोपड़ा, सरला कोसरिया, संपत अग्रवाल, आशीष दास, पुष्प लता चौहान, त्रिलोचन पटेल, छत्तर सिंह नायक, रामलाल चौहान, राजेंद्र विपिन उपोवेजा, धनेश नायक, कामता पटेल, संजय शर्मा, बिहारी लाल अग्रवाल व श्याम ताणी के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
