जिलाअध्यक्ष केशरवानी ने जन्मदिन पर कोटा में सद्भावना कार्यक्रम के बहाने दिखाई ताकत… उमड़ा जन सैलाब… कहा कोटा मेरी जन्मभूमि अब कर्मभूमि बनाना चाहता हूं…
बिलासपुर, अगस्त, 18/2023
14 अगस्त को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी का कोटा क्षेत्र के मिट्ठूनवागांव में जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यह दिन कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक रहा ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 25/28 हजार की भीड़ उपास्थित थी। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के बीच कोटा विधान क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सद्भावना कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि पूरे पांच साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। विरोधी दल का विधायक होने के बाद भी विकास कार्य में उन्होंने कोई भेदभाव नहीं किया। जब सीएम और राज्य सरकार ने भेदभाव नहीं किया तो आप लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि कांग्रेस का साथ दीजिए और आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाइए।

राज्य शासन की गिनाई योजनाएं…
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने राज्य शासन को उन सभी योजनाओं को एक-एक कर ग्रामीणों के बीच रखा। जिसे लेकर गांव के ग्रामीण से लेकर किसान उत्साहित नजर आए। राज्य शासन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को गिनाने के बाद ग्रामीणों के बीच सवाल उछाले विजय ने ग्राम से पूछा कि कोटा में कांग्रेस का विधायक है या विपक्षी दल का भीड़ के बीच से आवाज आई विपक्षी दल का । विजय ने राज्य सरकार के कामकाज की और फोकस करते हुए कहा कि जब राज्य सरकार ने आप सबकी बेहतरी, आपके बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए राजनीतिक भेदभाव को किनारे रखकर काम किया है तो आपकी जिम्मेदारी क्या है। जब मंत्री ने विकास कार्य में भेदभाव नहीं किया है तो आप लोगों की भी जिम्मेदारी तो बनती है ना।

कोटा मेरी जन्मभूमि है… अब कर्मभूमि बनाना चाहता हूं…
जिला अध्यक्ष केशरवानी ने कहा कि उनके पिता क्षेत्र के बीडीओ रहे। उनका जन्म यहीं हुआ। यह पूरा इलाका उनके पिता की कर्मभूमि रहा है और उनकी जन्मभूमि है। अब इस इलाके को वो अपनी कर्मभूमि भी बनाना चाहते है। इसके लिए आप सबके आशीर्वाद की मुझे जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में जन्म लेने के बाद स्कूल की पढ़ाई भी यहीं हुई। इसके बाद वो कालेज की पढ़ाई करने के लिए बिलासपुर चले गए। जब वो यहां से बिलासपुर गए तो उनकी पहचान विजय केशरवानी कोटा वाले के नाम से होती थी। कोटा मेरी पहचान है। मैं इस पहचान को हमेशा के लिए कायम रखना चाहता हूं। उन्होंने कोरोना के भयावह काल को याद करते हुए कहा की कोरोना के संक्रमण ने भाई अजय को हमेशा के लिए छीन लिया। मां गंभीर रूप से संक्रमित थी खुद भी संक्रमण का शिकार होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। आप लोगों के आशीर्वाद से मां और मैं ठीक होकर निकले। कोरोना के उस दौर में संक्रमित होने से पहले जरूरतमंदों का सेवा और सहायता करते रहा है।

केशवानी के संबोधन के बाद प्रदेश की मशहूर लोक गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी और क्षेत्र के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का देर शाम तक लुत्फ उठाते रहे। इस अवसर पर पेंड्रा, कोटा और रतनपुर क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता पूरे समय उपस्थित थे। आपको बता दे विजय केशरवानी जिला अध्यक्ष बनने के बाद से ही पूरे जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे है। इस दौरान वो कोटा विधानसभा क्षेत्र में भी पूरे समय सक्रिय रहे। हर कार्यकर्ता के सुखदुख में खड़े होकर उनका संबल बढ़ाते आ रहे है।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
