कोलाहल अधिनियम का करना होगा पालन… डांडिया, गरबा कॉन्सर्ट पर प्रशासन के कड़े तेवर… नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त करवाई…
बिलासपुर, अक्टूबर, 17/2023
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद आचार संहिता लगते ही पुलिस और प्रशासन सख्त हो गए है। चुनाव आयोग और हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कोलाहल अधिनियम और अन्य नियमों के तहत कानफोडू डीजे पर कार्रवाई कर रही है। गणेश विसर्जन के दौरान 25 से अधिक डीजे पर कार्रवाई की थी और लगभग 6 लाख तक जुर्माना भी वसूला था।
त्यौहारी सीजन में प्रशासन डीजे बजाने और कोलाहल नियमों को लेकर सख्त हो गया है। ये सख्ती होना भी लाजमी है। क्योंकि नवरात्र शुरू होते ही जिले में अलग अलग जगह पर डांडिया, कॉन्सर्ट और अन्य कार्यक्रम होते है जिसमे तेज आवाजों में देर रात तक डीजे बजाया जाता है। जिसको देखते हुए बिलासपुर कलेक्टर ने त्योहार के दौरान डीजे बजाने के समय और आवाज की मात्रा को लेकर कोलाहल नियमों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए हैं। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिला में चुनाव के मध्य नजर आचार संहिता लागू है ऐसे में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है इतना ही नहीं तेज आवाज में डीजे बजाने और समय निर्धारण को लेकर भी कड़ी सूचना जारी की गई है अगर कोई भी व्यक्ति संगठन द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे की इससे पहले शादी, पार्टी, अन्य कार्यक्रमों में डीजे को लेकर समय निर्धारित है जिसमे 10:30 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति एडीएम द्वारा दिया जाता है। लेकिन डांडिया में देर रात तक साउंड सिस्टम तेज आवाज में चलते है। प्रशासन ने निर्देश तो जारी कर दिए है पर इस निर्देश की मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन कितना सजग हैं ये देखना होगा। क्योंकि शहर में कई जगहों पर देर रात तक गरबा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे तेज आवाज के कानफोडू डीजे बजाया जाता है। अब ऐसे में इन डीजे के तेज आवाजों का डेसिबल कौन चेक करेगा, प्रशासन किस तरह इन पर लगाम लगा पाएगा है यह देखने वाली बात होगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर27/08/2026रेलवे टनल में अचानक दौड़ा तेंदुआ,, ट्रेन के गार्ड ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा… सोशल मीडिया में हो रहा वीडियो वायरल…
बिलासपुर26/08/2026बिलासपुर में हजारों शिक्षकों ने टेट के खिलाफ खोला मोर्चा,, टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,
बिलासपुर24/08/2026एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,, शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
प्रशासन24/08/2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई,, 412 भरे सिलेंडर कम मिले… कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई…
