कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशवानी को नोटिस… जिले में पेड न्यूज पर पहली कार्रवाई… पेड न्यूज पर निर्वाचन कार्यालय की पैनी निगाह…
बिलासपुर, नवम्बर, 03/2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण निरंतर सक्रिय हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर के न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा संचार के विभिन्न माध्यमों पर पैनी निगाह रखी जा रही है, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी मतदाता को प्रभावित करने के लिए प्रेषित न की जा सके। इसके परिणामस्वरूप बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में समाचार पत्र में प्रकाशित पेड न्यूज के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी को नोटिस जारी किया। साथ ही इस प्रकरण में प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज मानते हुए इसे विज्ञापन की श्रेणी के अंतर्गत प्रत्याशी के निर्वाचन खर्चाें में शामिल किया गया है।
पेड न्यूज पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
अपने अधिकारों के महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए, चुनावों के सफल, सुचारू एवं प्रमाणिक संपादन हेतु कलेक्टर अवनीश शरण के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में सभी प्रक्रियाओं पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर के न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की स्थापना की गई है, जो संचार के विभिन्न माध्यमों यथा समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन एवं सोशल मीडिया पर चुनाव के दौरान किये जाने वाले प्रचार की निगरानी का कार्य कर रही है। समिति के अध्यक्ष के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी, बिलासपुर, सदस्यों में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, केंद्र निदेशक, आकाशवाणी केन्द्र, बिलासपुर, उप संचालक (आईटी), सूचना विज्ञान केंद्र बिलासपुर, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर तथा सदस्य सचिव के रूप में उप संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय, बिलासपुर शामिल है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
