चुनाव प्रचार में संलिप्त शिक्षक दम्पति के खिलाफ कार्रवाई… शिक्षक पति निलंबित, व्याख्याता पत्नी के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा…
बिलासपुर, नवम्बर, 02/2023
चुनाव प्रचार के कार्य में संलिप्त पाये जाने पर बिलासपुर जिले में शिक्षक दम्पति के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण के अनुमोदन उपरांत संयुक्त संचालक शिक्षा ने आरोपी शिक्षक कांति साहू को निलंबित कर दिया हैं। वहीं उनकी व्याख्याता पत्नी श्रीमती अनिता साहू (व्याख्याता फरहदा) के विरूद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को की गई है। कांति साहू शिक्षक एलबी के मूल पद हैं जो कि वर्तमान में शहरी संकुल स्त्रोत समन्वयक बिल्हा में पदस्थ हैं। विभिन्न माध्यमो से जिला निर्वाचन कार्यालय एवं शिक्षा विभाग को कांति साहू के राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच सहायक संचालक से कराई। जांच में उनकी दल विशेष के पक्ष में लगाव की पुष्टि की गई। जिसके आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने कांति साहू को आज निलंबित कर दिया। उन्हे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। श्री साहू ने चुनाव प्रचार करके सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
