• Mon. Oct 12th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अष्टमी पर्व पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अनेक जगहों में की पूजा अर्चना… बंगाली समाज के दुर्गा पूजा, गुजराती समाज तथा पाटीदार भवन में गरबा में हुए शामिल…

अष्टमी पर्व पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अनेक जगहों में की पूजा अर्चना… बंगाली समाज के दुर्गा पूजा, गुजराती समाज तथा पाटीदार भवन में गरबा में हुए शामिल…

बिलासपुर, अक्टूबर, 212023

नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज बंगाली समाज के संधि पूजन दुर्गा पूजा, गोंड़पारा मिलन मंदिर, विनोबा नगर, धान मंडी हेमूनगर और राम मंदिर तिलक नगर में कन्या पूजन में शामिल हुए साथ ही गुजराती समाज के गरबा में भी शामिल हुए। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने शहर एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की और कहा कि बंगाली समाज के द्वारा दुर्गा पूजा का इतिहास 100 साल पुराना है। रेल्वे क्षेत्र में बंगाली ऐसोसिएशन के द्वारा दुर्गा पूजन की जा रही है, वही विनोबा नगर बंगाली समाज दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना कर बंगाली समाज को बधाई दी एवं पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

राम मंदिर में सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन में शामिल होकर छोटी कन्याओं का पूजन किया व समिति के पदाधिकारियों से मिलकर महाअष्टमी की बधाई दी।

आज अमर अग्रवाल कई जगहों में गरबा तथा जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए। पाटीदार भवन में आयोजित गरबा में शामिल होकर उन्होंने देवी मॉं की पूजा अर्चना की साथ ही गुजराती समाज के द्वारा आयोजित गरबा में आयोजन को लेकर समाज के प्रमुख जनों की तारीफ की और कहा कि शहर में सबसे पुराना नवरात्रि पर्व पर गरबा गुजराती भवन में होते आ रहा है, यह हमारे शहर के लिए गर्व की बात है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed