अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू…
पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं हुए…
निक्षेप राशि जमाकर 28 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए…
बिलासपुर, अक्टूबर, 21/2023
चुनाव आयोग द्वारा दूसरे चरण की अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र लेने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराए। अलबत्ता 28 प्रत्याशियों ने निक्षेप राशि जमा करके नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। इस बीच 22 अक्टूबर रविवार, 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर चौथा शनिवार एवं 29 अक्टूबर को रविवार के दिन शासकीय अवकाश के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे।

विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। बिलासपुर विधानसभा से चंद्रशेखर पाण्डेय, तोलाराम रेलवानी, मनोज कुमार टंडन, श्रीमती रश्मि साहू , विजय आहूजा, अरूण तिवारी, पूरनलाल छाबरिया एवं अनिलेश मिश्रा हैं। इस प्रकार बिलासपुर से कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है।

कोटा विधानसभा से मनोज कुमार बिरको, नंद किशोर राज, नेतराम साहू एवं अटल श्रीवास्तव कुल 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वही बिल्हा से मनोज ठाकुर, धनीराम यादव, हेमचंद मिरी, शिवनारायण राय, सियाराम कौशिक एवं जसबीर सिंह चांवला कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है।
इसके अलावा तखतपुर विधानसभा से प्रदीप दुबे ने इश्यू कराया है।
मस्तूरी विधानसभा से कृष्णमूर्ति बांधी, चंद्रकांत रात्रे, सुखराम खरे एवं श्रीमती संतुला देवी पाटले ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
