भाजपा पर उपेक्षा का आरोप… राजपरिवार की बहु लड़ेगी निर्दलीय चुनाव…
बालोद/बिलासपुर, 25/2023
डौंडीलोहारा विधानसभा सीट से राजघराने की बहु छाया देवी टेकाम निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान किया है। छाया टेकाम के परिवार का राजनीतिक दबदबा रहा है। 2018 के चुनाव में भाजपा ने इस सीट से छाया टेकाम के जेठ लाल महेंद्र सिंह टेकाम को प्रत्याशी बनाया था। छाया टेकाम भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह टेकाम की पत्नी है। उनके ससुर और पति का देहांत हो चुका है। इस सीट से भाजपा ने उन्हे प्रत्याशी नहीं बनाया है। उनकी जगह देवलाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए छाया टेकाम अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। आपको बता दे की डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में गोंड समाज के लगभग 50 से 60 हजार मतदाता है। इसके बाद भी दोनो राजनैतिक पार्टियों ने समाज की उपेक्षा का अन्य वर्ग के लोगो को उम्मीदवार बनाया है। यही कारण है कि समाज के लोग दोनो पार्टियों से नाराज है और एक जुट हो कर गोंड समाज छाया टेकाम को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सहयोग करने की बात कह रहे है।

कौन है छाया देवी टेकाम…
छाया देवी महाराष्ट्र राजघराने से ताल्लुक रखती है। उनके पिता फत्तेलाल शाह महाराष्ट्र के चंद्रपुर से विधायक रह चुके हैं। ससुराल से भी टेकाम परिवार का राजनीति में दबदबा रहा है। छाया टेकाम के जेठ लाल महेंद्र सिंह टेकाम साल 2013 में डौंडीलोहारा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। उनकी पत्नी नीलिमा ठाकुर भी विधायक रह चुकी हैं। 2018 में महेंद्र सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया से चुनाव हार गए थे। इसके कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया। हाल ही में छाया टेकाम के पति लाल भूपेंद्र सिंह का भी निधन हो गया। लाल भूपेंद्र सिंह पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। इस सीट से टिकट नहीं मिलने पर छाया टेकाम ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब बाकी अन्य विधानसभा में पूर्व प्रत्याशियों पर दांव लगा रही है तो पार्टी ने उनके लिए भेदभाव क्यों किया?
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
