• Tue. Jul 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें :- राज्य निर्वाचन आयुक्त रिटर्निंग एवं संबंधित अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

बिलासपुर // निष्पक्ष एवं निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने आचार संहिता का कड़ाई से पालन करना सबकी जवाबदारी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने रविवार को बिलासपुर के जल संसाधन परिसर के प्रार्थना सभाकक्ष में रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं संबंधित अधिकारियों के लिये आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही है ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पिछले दिनो प्रदेश में दो चरणों में चुनाव सम्पन्न कराएं हैं। निर्वाचन प्रक्रिया एक ही है, चाहे भारत निर्वाचन आयोग का हो या राज्य निर्वाचन आयोग। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को बारीकी से प्रशिक्षण लेने के सुझाव दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आॅनलाईन मतदाता सूची के कार्यों को पूर्ण करने लिए बधाई दी। उन्होंने निर्वाचन व्यय संप्रेक्षण की भी जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के लिये रिटर्निंग आफिसर को प्लानिंग के साथ कार्य करना चाहिये। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही, आकस्मिक कार्ययोजना, परिवहन एवं संचार व्यवस्था सुदृढ़ हो। अपने क्षेत्र का भलीभांति परिचित होने के साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करें। मतदान दलों का अच्छी तरह प्रशिक्षण होना चाहिये। प्रशिक्षण में आॅनलाईन नामिनेशन के बारे में जानकारी दी गई। निर्वाचन व्यय, सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्यों के संबंध में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed