टीआई प्रदीप आर्य सहित 8 पुलिस अधिकारी बने कॉप ऑफ द मंथ… तो कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 आरक्षक लाइन अटैच...
बिलासपुर, फरवरी, 02/2024
बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी को जनवरी महीने में कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है। गंभीर अपराधों की रोकथाम व चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप आर्य थाना सिविल लाईन व राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर एएसआई ओंकार बंजारे सहित कुल आठ पुलिसकर्मी को कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है।
इसके अलावा लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं दो आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप कुमार आर्य थाना सिविल लाईन को, राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर कोटा थाने के स.उ.नि. ओंकार बंजारे को, अन्य कार्य सहित नशे के विरूद्ध निजात अभियान के प्रचार-प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु सिविल लाइन के आर. पुन्नी लाल खाण्डे को, रात्रि गश्त के दौरान सजगतापूर्वक 14 चोरी के अपराधी को पकड़ने के सराहनीय कार्य हेतु कोनी थाना के आर. प्रकाश तिवारी को, तत्परता से कार्यवाही कर फांसी लगाकर आत्म हत्या करते हुये व्यक्ति को बचाने के लिये सराहनीय कार्य हेतु सिरगिट्टी से आर. हरिशंकर चन्द्रा को, सौंपे गये कार्यों को अत्यन्त लगन एवं परिश्रम से निष्पादन करने के सराहनीय कार्य हेतु सीएएफ के आर. मुन्ना यादव को, अल्पावधि में 09 लाख रूपये सहित चार महिला ठग गैंग का पर्दाफाश करने के सराहनीय कार्य हेतु सरकंडा के आर. राकेश यादव को एवं आबकारी व एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही में विशेष योगदान हेतु सरकंडा थाने से आर. मिथलेश सोनी को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।

चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चैकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं 02 आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया है।
इस अवसर पर जिले के अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र एवं उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क.डीआर टंडन सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
