अवैध प्लाटिंगके खिलाफ कार्रवाई जारी… छतौना, समलपुरी व पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर…
बिलासपुर,फरवरी, 11/2024

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तखतपुर एसडीएम द्वारा रविवार के दिन भी कार्रवाई जारी रही। छतौना, समलपुरी और पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण कार्यों को ढहाया गया। बगैर कॉलोनाइजर लाइसेंस और नक्शा पास कराए संबंधितों द्वारा सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। जिन भूस्वामियों द्वारा निर्मित अवैध सरंचना को ढहाया गया उनमें मनीषा पति मुकेश अग्रवाल, इंदु इंटरप्राइजेज के शैलेश पिता महेश अग्रवाल, छतौना के रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट संचालक खुशबू पति विजय अग्रवाल, मायादेवी पति महेश, समलपुरी के मुर्तजा हुसैन तथा पेंडारी से मुर्तजा हुसैन द्वारा निर्मित अवैध निर्माण शामिल हैं। एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अमला मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि एसडीएम ने बिलासपुर शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों में प्लॉटिंग करने वाले लगभग डेढ़ सौ भूस्वामियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा था। एक भी ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। तोड़ फोड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
