हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति की अंतिम महा बैठक श्री राम मंदिर में संपन्न…. महाआरती और भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन… पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर तिलक नगर हनुमान मंदिर में होगा समापन…
बिलासपुर, अप्रैल, 06/2024
हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की कार्य विस्तार एवं कार्य विभाजन के रूपरेखा तैयार करने के लिए अंतिम महाबैठक राम मंदिर के प्रांगण में रखी गई थी। इस बैठक में नगर के सभी धर्म प्रेमी भक्तजन समाज सेवी मातृ शक्तियां बैठक में उपस्थित हुई। बैठक में निर्णय लियाभ्या है की शोभा यात्रा के संपूर्ण मार्ग को भगवामय किया जाएगा एवं हर चौक चौराहे को बड़े ही भव्य एवं दिव्य रूप से सजाया जाना है।
शोभा यात्रा में पंथी नृत्य कर्म नृत्य ढोल ताशे बैंड भगवान की सुसज्जित झांकी उड़ीसा की प्रसिद्ध झांकी एवं प्रयागराज से संजीव हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी और शोभा यात्रा अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है इसलिए समापन स्थल तिलक नगर हनुमान जी की महाआरती के पश्चात प्रभु श्री राम जी के चित्रों का वर्णन संगीत में रूप से जबलपुर से आकर विशेष दल करेगा साथ ही साथ विक्रमदित्य के महत्व के बारे में भी नगर के लोगों को अवगत कराया जाएगा।

इस वर्ष समाज प्रमुखों का पुरोहितों के द्वारा श्रीफल देकर सम्मान भी किया जाएगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि बचे हुए शेष दिनों में व्यक्तिगत रूप से भी घर-घर जाकर लोगों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा और अपने घरों में संध्याकालीन पांच दीपक जलाएं एवं घर में एक भागवत ध्वज फहराने का भी आग्रह निवेदन किया जाएगा। तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के पश्चात भोग प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा विशेष व्रतधारी के लिए फलहारी की भी व्यवस्था रखी गई है।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
