ED,IT, पुलिस के डंडे और बुलडोज़र के दम पर बीजेपी चुनाव लड़ रही… ये लोकतंत्र का अपमान है : शैलेश…
बिलासपुर में अपराध को बढ़ाने का काम कर रही है बीजेपी… अब बिलासपुर सुरक्षित नहीं…
बिलासपुर, अप्रैल, 30/2024
इंदौर में जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दबाव बना कर नामांकन वापस करवाया गया और देश के अन्य जगह में जिस प्रकार से ED,IT और पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि बीजेपी ने देश में चुनाव को मज़ाक़ बना दिया है और सत्ता के लालच में लोकतंत्र की हत्या लगातार की जा रही है। देश के संविधान और लोकतंत्र को जिस प्रकार से ख़तरे में बीजेपी ने डाला है ऐसा देश में पहले कभी नहीं हुआ है।देश में किसी भी बीजेपी नेता के ऊपर कोई कार्यवाही ED IT की नही की गई केवल राजनीतिक द्वेष के टूल बनाकर ही सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
बीते दिन बिलासपुर में एक युवक ने डंडे से दूसरे युवक को सरेआम पीटा ये दृश्य बताता है कि बिलासपुर में अपराध किस प्रकार बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले किस प्रकार से चरम पर है।बिलासपुर में लगातार मासूम बच्चियों सहित युवतियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घिनौनी घटनाएँ बीजेपी के कार्यकाल में हो रही है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है सत्ता के लालची केवल अपना उल्लू सीधा कर रहे है।
बिलासपुर को खोदापुर और अब अपराध का गढ़ बनाने वाले अवसाद ग्रस्त सुशासन बाबू को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है और जनता की तकलीफ़ से उनको कोई लेना देना नहीं है सत्ता धारी केवल अपनी राजनीति कर रहे है और आपसी खीचतान में बिलासपुर बर्बाद हो रहा है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
