• Sat. Sep 5th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

ED,IT, पुलिस के डंडे और बुलडोज़र के दम पर बीजेपी चुनाव लड़ रही… ये लोकतंत्र का अपमान है : शैलेश…

ED,IT, पुलिस के डंडे और बुलडोज़र के दम पर बीजेपी चुनाव लड़ रही… ये लोकतंत्र का अपमान है : शैलेश…

बिलासपुर में अपराध को बढ़ाने का काम कर रही है बीजेपी… अब बिलासपुर सुरक्षित नहीं…

बिलासपुर, अप्रैल, 30/2024

इंदौर में जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दबाव बना कर नामांकन वापस करवाया गया और देश के अन्य जगह में जिस प्रकार से ED,IT और पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि बीजेपी ने देश में चुनाव को मज़ाक़ बना दिया है और सत्ता के लालच में लोकतंत्र की हत्या लगातार की जा रही है। देश के संविधान और लोकतंत्र को जिस प्रकार से ख़तरे में बीजेपी ने डाला है  ऐसा देश में पहले कभी नहीं हुआ है।देश में किसी भी बीजेपी नेता के ऊपर कोई कार्यवाही ED IT की नही की गई केवल राजनीतिक द्वेष के टूल बनाकर ही सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बीते दिन बिलासपुर में एक युवक ने डंडे से दूसरे युवक को सरेआम पीटा ये दृश्य बताता है कि बिलासपुर में अपराध किस प्रकार बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले किस प्रकार से चरम पर है।बिलासपुर में लगातार मासूम बच्चियों सहित युवतियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घिनौनी घटनाएँ बीजेपी के कार्यकाल में हो रही है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है सत्ता के लालची केवल अपना उल्लू सीधा कर रहे है।

बिलासपुर को खोदापुर और अब अपराध का गढ़ बनाने वाले अवसाद ग्रस्त सुशासन बाबू को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है और जनता की तकलीफ़ से उनको कोई लेना देना नहीं है सत्ता धारी केवल अपनी राजनीति कर रहे है और आपसी खीचतान में बिलासपुर बर्बाद हो रहा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed