सतनामी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र… 75 साल में कांग्रेस ने जो बनाया मोदी ने अपने मित्रों को बेच दिया : देवेंद्र यादव… भाजपा के रबर स्टांप सांसद जनता के हित मुद्दे पर कुछ नही बोलते…
बिलासपुर, मई, 04/2024
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र तहत आने वाले मुंगेली जिला के बघमार और बिलह विधानसभा क्षेत्र के सरगांव मे कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी देवेन्द्र यादव सतनामी समाज के सम्मेलन को संबोधित किया।
सांसद प्रत्याशी देवेंद्र ने बाबा गुरु घासीदास बाबा को स्मरण करते हुए कहा कि हम बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए मार्ग मनखे मनखे एक समान पर चलने वाले हैं । कांग्रेस की सरकार ने उनके संदेश का अनुशरण करते हुए गांव गरीब और समाज के विकास की दिशा मे काम किया है।
श्री यादव ने कहा कि 11 साल पहले बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर सतनाम भवन गया था । जहां बाबा के आशीर्वाद से महापौर और विधायक बना, तब से वह न ए नए साल में हर साल गुरु गद्दी के दर्शन के लिए सब परिवार गिरोधपुरी धाम जाता हूं। उनके इससे समाज में सद्कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

मैं यहां पार्टी के कहने पर केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं ,बल्कि बिलासपुर को जीने के लिए आया हूं, आपके साथ रहने आया हूं। आप लोगों के बीच यहीं रहना चाहता हूं। यही अच्छा मौका है बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर संसद में भेजे और भाजपा के रबर स्टैंप सांसदों से छुटकारा पाएं, जो जनता के हित मुद्दे होने के बावजूद भी सदन में कुछ बोलते ही नहीं है।

वो लोग कहते हैं कि 75 साल में क्या किया ?मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश में जो रेलवे के सार्वजनिक संसाधन, शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्यगत संस्थाएं थी या है ।वह हमारी सरकार की देन है, लेकिन मोदी सरकार इनका भी संचालन नहीं कर पाए और उसे भी अपने मित्रों को बेच दिया। हमारी यूपीए सरकार ने पेट्रोल की कीमत को 75 पर कंट्रोल कर रखा था। उनकी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में पेट्रोल 100 के पार हो गई है। यही इनकी गारंटी है ।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
