चुनाव आयोग के अभियान पर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अटकाया रोड़ा… छात्रावास की लड़कियों को मतदान से रोका… हॉस्टल खाली करने का सुनाया फरमान… जबरिया दे दी छुट्टी… जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र…
बिलासपुर, मई, 13/2024
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन पर छात्रावास की लड़कियों को मताधिकार के प्रयोग से रोकने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष केशरवानी ने इस संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा है कि जिस केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हम बिलासपुरवासियों ने कड़ी मेहनत की,स्थापना के बाद हम सबकी यही इच्छा रही है कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों में रहने वाले आदिवासी व प्रदेश के बच्चों को उच्च शिक्षा मिले और करियर को ऊंची उड़ान दे। बिलासपुरवासियों के सपने को विश्विवद्यालय प्रबंधन ने धूमिल कर दिया है। विश्वविद्यालय राजनीति का अखाड़ा बन गया है। अव्यवस्था और कुप्रबंधन के कारण अकादमिक स्तर पर पलीता लग रहा है।

दुख की बात ये कि 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि तय की गई थी। मतदान के ठीक पहले छात्रावास में रहने वाली लड़कियों ने इस बात को लेकर विरोध दर्ज कराई थी कि जिला प्रशासन की देखरेख में विश्वविद्यालय में हुए स्वीप कार्यक्रम में भाग लेने से रोक दिया था। देर रात हंगामा हुआ और फिर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया। विवाद को देखते हुए छह मई को हास्टल खाली करने का फरमान जारी कर दिया। इसके चलते 7 मई को अधिकांश लड़कियां मतदान नहीं कर पाई।
विजय ने कहा छात्राओं ने 7 मई को मतदान करने की बात कही तो परिजनों को वार्डन ने फोन कर बेटियों को घर ले जाने का दबाव बनाया। हम इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस ने फैसला किया है कि लोकसभा चुनाव में मतदान और राष्ट्र निर्माण में बढ़ने वाले हाथों को रोकने वालों को करारा जवाब देंगे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
