शराब आहाता टेंडर मामला…
सरकार ही शराब बेचेगी और सरकार ही पिलायेगी… शराब का विरोध करने वाले अब पूरे प्रदेश को शराब मय बना रहे है : शैलेश पांडेय…
मुनाफ़ाखोर हो गई है बीजेपी सरकार,वोट के समय ही राम याद आते है बीजेपी को,बाकि समय कौन राम !!
बोली लगाने वाले ठेकेदार फॉर्म क्यों नहीं भरे ? क्यों दोबारा टेंडर करना पड़ा ? शराब आहाता टेंडर में क्या खेल हो रहा है ?
बिलासपुर, मई, 29/2024
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार शराब दुकानों के आहाते किराए में चलाएगी और इसके लिए टेंडर एक बार फेल हो चुका है।छत्तीसगढ़ में अब शराब सरकार ही बेचेगी और सरकार ही पिलायेगी।भगवान राम के आदर्शों की बड़ी बड़ी बातें कहने वाली बीजेपी अब मुनाफ़ाख़ोर हो गई है और राम का नाम केवल वोट के लिए ही उपयोग करती है ख़ैर भगवान राम सब देख रहे है।
आहाते का टेंडर क्यों फेल हुआ इसका खुलासा करना चाहिए और ठेकेदारों ने बोली लगाकर ठेका क्यों नहीं लिया इसके पीछे क्या खेल खेला जा रहा है इसका भी खुलासा होना चाहिए। सरकार में आते ही शराब को महँगा किया गया और अब आहाते भी किराए में सरकार दे रही है इसका मतलब हो सकता है दो नंबर की शराब की खपत इस तरीक़े से की जायेगी।
जनता को झूठें वादे करने वाली बीजेपी सरकार हर तरह से पैसा कमाना चाहती है क्योंकि सरकारी राजस्व उसके पास नहीं है वादे तो कर दिये है अब पैसा कहाँ से लाए इसलिए प्रदेश में सरकार ही शराब बेचेगी और सरकार ही शराब पिलाने जा रही है
शराब की नीति का विरोध करने वाली बीजेपी अब ख़ुद शराब में डूब गई है और पूरे प्रदेश को शराब मय बनाने जा रही है प्रदेश की जनता सब देख रही है और इसका जवाब आने वाले समय में ज़रूर देगी।सरकार ने आते ही सभी चीज महँगी कर दी है और हर तरह से मुनाफ़ा कमाना चाहती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
