बिलासपुर, सितंबर, 14/2024
सीएम की सख्ती के बाद गुण्डे बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई… 37 स्थाई फरार वारंटी भेजे गए जेल…
जिले की शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सामान्य को बिलासपुर में एक सुरक्षित माहौल मुहैया कराने एसपी रजनेश सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं । इसके परिपालन में गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में लगभग 175 गुण्डा बदमाशों की निगरानी चेक की गई तथा उनकी गतिविधियों को पुलिस निगरानी में रखा गया है। प्रतिबंधक धाराओं के अंतर्गत 76 बदमाशों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत जेल भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त अशांति फैलाने की आंशका पर 89 लोगों के विरूद्ध धारा 126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के कब्जे से घातक हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। लम्बे समय से फरार 37 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले को सुरक्षित बिलासपुर के रूप में संवारने पुलिस द्वारा निरन्तर कार्यवाई की जा रही हैं।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
