बिलासपुर, सितंबर, 17/2024
महिला मोर्चा नेत्री के मकान से शातिर अंदाज में लाखों की ज्वेलरी पार… महिने भर किश्तों में हुई चोरी…
अपराध पर लगाम लगाने की बात करने वाली पुलिस के नाक के नीचे चोरों ने आतंक मचा रखा है। कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा में एक निर्माणधीन मकान में लाखों की चोरी हो गई है। चोरी की घटना को अलग अलग दिनों में अंजाम दिया गया है। घर से सोने चांदी के जेवर चोरी किए गए है जिसकी कीमत 16/17 लाख बताई जा रही है। यह मकान भाजपा महिला मोर्चा नेत्री का है। एक महीने बाद घटना की जानकारी होने पर थाने में शिकायत की गई है।
शहर में लगातार अपराध हो रहे है, मारपीट, चाकूबाजी, चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई जिस पर नकेल कस पाना मुश्किल हो रहा है। अब कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने बड़े शातिराना अंदाज में चोरी को अंजाम दिया है। एक बार में चोरी ना कर के धीरे धीरे अलमारी से ज्वेलरी की चोरी की गई है। शहर के बीच हुए इस चोरी से पुलिस की गश्ती की भी पोल खुल गई है ,लगता है अब चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है, लगातार चोरी पर पुलिस केवल हवा में हाथ पर मरते दिखाई दे रही है।
टिकरापारा में रहने वाली प्रभा तिवारी ने बताया कि उनके मकान की ऊपरी मंजिल में कंस्ट्रक्शन का काम पिछले 6/ 7 महीने से चल रहा है। एक महीना पहले ही अलमारी में ज्वेलरी रखे थे सोमवार को अलमारी खोल कर देखा तो उसने से सोने की दो चेन और आठ कंगन गायब थे जबकि अलमारी के सारे सामान व्यवस्थित रखे हुए थे। यह चोरी महीने भर के बीच में धीरे-धीरे कर हुई है, क्योंकि प्रभा तिवारी का कहना है कि एक महीना पहले उसने सारे ज्वेलरी देखे थे ,जबकि सोमवार को जब इसकी जांच की तो उसमें कुछ ज्वेलरी कम पाए गए।
इससे लगता है कि किसी जाने पहचाने ने ही चाबी से अलमारी का लाकर खोलकर ज्वेलरी निकाल कर फिर से व्यवस्थित कर दिया है। घर वालों को पता ना चले इसलिए धीरे-धीरे कर चोरी की गई है। जबकि मजदूर भी तीन से चार दिन से कम पर नहीं आ रहे हैं जिससे शक उन पर जा रहा है। चोरी की घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। कोतवाली टीआई मंगलवार को टीम के साथ जांच करने पहुंचे उन्होंने बताया कि मामला पंजीबद कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा की चोरी किसने की है मकान मालिक ने कहा कि 16 से 17लाख तक के ज्वेलरी चोरी हुई हैं,जिसमे पूर्वजो का चेन शामिल है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
