बिलासपुर, सितंबर, 20/2024
बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति का चुनाव प्रक्रिया रद्द कराने पेश याचिका खारिज…
हाईकोर्ट जस्टिस पीपी साहू ने बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति का चुनाव रदद् कराने पेश याचिका को खारिज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति का 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था ने नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विधिवत प्रक्रिया प्रारंभ कर मई 2022 में मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इसके बाद नामांकन पत्र जमा करने व मतदान तिथि के संबंध में 1 जुलाई 2022 को अधिसूचना जारी किया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद तिलक राज सलूजा व मनीष मिश्रा ने हाई कोर्ट में याचिका पेश कर चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी। प्रारम्भिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। 18 सितम्बर 2024 को जस्टिस पीपी साहू की कोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के सभी मांगो को अस्वीकार करते हुए याचिका को खारिज किया है।फर्म्स एवं सोसायटी की तरफ से मामले की पैरवी अधिवक्ता विनायक शर्मा ने की।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
