बिलासपुर, दिसंबर, 01/2024
खनिज विभाग की कार्रवाई अवैध उत्खनन, परिवहन में लगे हाइवा, टीपर, जेसीबी जप्त…
खनिज विभाग ने कार्यवाही करते हुए हाइवा, जेसीबी और टीपर जप्त किया है ये गाड़ियां अवैध उत्खनन में लगी हुई थी खनिज विभाग और उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा है जिसे केंदा थाना और सकरी थाने में रखा गया है।
कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार पूरे जिला में खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन /भंडारण के संबंध नियमित सघन जांच किया जा रहा है। शनिवार को भी खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा को जप्त किया गया है जिसमें से 1 हाईवा को पुलिस थाना कोनी में और 1 हाईवा को थाना सकरी मे अभिरक्षा में रखा गया है।
वहीं उड़नदस्ता दल द्वारा केंदा क्षेत्र में भी खनिज मिट्टी/मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की है। यहां भी1 जेसीबी और 2 टिप्पर को जप्तकर पुलिस थाना केन्दा में अभिरक्षा मे रखा गया हैl
बिलासपुर में अरपा नदी में रेत का लगातार अवैध उत्खनन कर रेत बेचे जा रहे है इन पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जाती है बावजूद इसके अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। शिकायत मिलने पर खनिज विभाग कार्रवाई करता है लेकिन रेत चोर फिर से अवैध उत्खनन शुरू कर देते है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
