बिलासपुर, दिसंबर, 13/2024
विधायक सुशांत की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया नगोंई में तहसील कार्यालय…
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने तखतपुर प्रवास के दौरान बेलतरा विधानसभा के ग्राम पंचायत नगोई में नायब तहसील कार्यालय की घोषणा की गौर तलब है कि खारुन तट के दाहिनी ओर लगभग 15 पटवारी हल्का आते जिन्हें तहसील संबंधी काम हेतु बिलासपुर आना पड़ता है इस घोषणा से संबद्ध इलाके के ग्राम वासियों के लिए राजस्व संबंधी काम में काफी राहत मिलेगी विधायक सुशांत शुक्ला ने इस बाबत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव से नायब तहसील कार्यालय की मांग की थी आज मुख्यमंत्री साय ने तखतपुर के कार्यक्रम में नगोई में तहसील कार्यालय की घोषणा कर दी
विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि धीरे धीरे राजस्व संबंधी मामलों में वृद्धि होते जा रही है ग्रामीणों को जाति आमदनी प्रमाण पत्र जैसे मामूली काम के लिए भटकना ना पड़ें किसानों को हर तरह से राहत मिले इस भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने बेलतरा के हक में नायब तहसील कार्यालय की घोषणा की है जिसके लिए उन्हें हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
