बिलासपुर, दिसंबर, 13/2024
एलुमिनी मीट 2024 : स्कूल के साथ साथ सामाजिक सरोकार में भी अपनी भागीदारी निभाएंगे…
लंदन, दुबई, कनाडा मेट्रो शहर से भी पास आउट छात्र छात्राएं कार्यक्रम में होंगे शामिल…
बर्जेस अंग्रेजी शाला में यहां के पूर्व छात्र छात्रों का स्नेह सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 21 व 22 दिसम्बर को शाला प्रांगण में आयोजित किया गया है।
आयोजन समिति के संजय मुरारका,वेंटेश अग्रवाल,प्रिंस मल्होत्रा,समीर शुक्ला,सौरभ श्रीवास्तव और रोहित सराफ ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि इस आयोजन में बर्जेस अंग्रेजी शाला से पास हुए पूर्व छात्र जो कि 1995 से 2024 तक शामिल रहेंगे। सभी से पिछले छह माह से संपर्क साधा जा रहा है जिसमे देश विदेश से लगभग 400 से भी अधिक छात्र छात्राओ के शामिल होने की संभावना है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी पुराने विद्यार्थियों को एक मंच पर लाना है। और अपने अनुभवों को शिक्षकों और अपने साथियो के बीच साझा करना है। जिसका लाभ नए विधार्थियो को और उन सभी जूनियर्स को मिलेगा जिन्हे इसकी आवश्यक है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस सभी विद्यार्थियों का परिचय सम्मलेन होगा जिन विधायर्थियो ने उच्च पदों जैसे न्यायधीश,कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टर,एसपी,एसडीएम, कर्नल,वैज्ञानिक जैसे पदों पर विराजमान हैं उनका सम्बोधन एवं उनका आयोजन समिति कि और से सम्मान किया जायेगा।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत सभी पूर्व व् वर्तमान शिक्षकों के सम्मान से किया जायेगा। तपश्चात अलुमनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति एवं संध्या में एक शाम अपनों के नाम कार्यक्रम के तहत संगीत संध्या आयोजित की जाएगी।इस कार्यक्रम के लिए प्रमुख रूप से मुंबई से राइजिंग स्टार फेम सुप्रसिद्ध गायिका रॉडनी व्यागराज अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देगी। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
