बिलासपुर, जनवरी, 09/2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चालिहा उत्सव में शामिल हुए… भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभांठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत सांईलाल का भी नमन एवं अभिनंदन किया। स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उत्सव में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंधी समाज के लोग शिक्षित, समृद्ध एवं सेवाभावी होते है। अधिकांश समय वे समाज सेवा के काम में लगे रहते हैं। अपने पुरूषार्थ के बल पर वे देश में अच्छा मुकाम हासिल किये हैं। उन्होंने समाज की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेला है। अनेक कष्ट उठाए। इसके बावजूद वे हार नहीं माने और अपनी जीवटता एवं आपसी सहयोग की बदौलत तरक्की के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी पाकिस्तान में बहुत से सिंधी लोग निवासरत हैं। प्रताड़ना अथवा अन्य किसी कारण से वे भारत आना चाहते हैं, तो भारत सरकार ने सीएए कानून बनाया है। इसका फायदा उठाकर सैकड़ों लोग भारत आ रहेे हैं। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनकी सेवा भाव देखने योग्य होती है। इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़े-बड़े डॉक्टर आते हैं। सिंधी समाज के श्री अमित चिमनानी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर बिलासपुर सहित आस-पास के शहरों से बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
